JeevanMag.com

About Us

s468

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

  • 7 Startling Facts

  • Happy New Year Wish in 15 languages

  • Intresting facts- Gyanesh kumar

  • Amazing & Intresting facts- Gyanesh kumar

  • Amazing facts- Gyanesh Kumar

  • हमें गर्व है की हम भारतीय हैं

  • अनमोल वचन

    Saturday, 16 June 2012

    आपसे ...आकाश कुमार



     मित्रों,
     स्वागत है आपका भारत की प्रथम औनलाईन दवि्भाषी रोजाना अपडेट की जाने वाली पत्रिका जीवन मैग में। यह वेबसाईट  बच्चों व किशोरों के द्वारा इंटरनेट जगत में एक अभिनव प्रयोग है।

    372675_100002228887181_1070903244_n
    Akash kumar
                           चलिये शुरुआत करते हैं इसके नाम से। जीवन यानी जिंदगी और मैग यानी मैगजीन (पत्रिका) या मग यानी पथ।अगर हम इस शीर्षक को दवि्भाषी मानें तो इसका अर्थ निकलता है जीवन पत्रिका व अगर हम इसे हिन्दी में देखें तो ये जीवनपथ को  रेखांकित करता है।

                 अब नजर डालते हैं विशेषताओं पर-

    १. यह साईट एक उत्तम मिश्रण है।कहानियों, कविताओं, लेखों, चुटकुलों, जानकारियों से लेकर फ्रीबीज यानी मुफ्त की चीजों का अद्भुत समायोजन आप यहाँ पायेंगे।

    २. यह साईट पुर्णतः बच्चों द्वारा विकसित की गई है।

    ३. आप इसके सदस्य बड़ी आसानी से बन सकते हैं। साथ हीं साथ आप अपनी रचनाएं बड़ी आसानी से इसमें छपवा सकते हैं। सक्रिय सदस्यों को एक ईमेल आईडी (जैसे akash@jeevanmag.tk),एक प्रिंटेड बुक व एक साईट मैनेजिंग एकाउंट मुफ्त में मिलती है।

    ४.यह साईट बिहार के एक छोटे से शहर मोतिहारी से संचालित होती है।

    ५.साईट जिस संस्था द्वारा संचालित होती है,यानी ब्लू थंडर स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन,भारत सरकार से रजिस्टर्ड है।(विपनेट रजि॰ आईडी V0541305)

    ६.नियमित विजिटर्स को इसका प्रिंट वर्सन सस्ता और डाउनलोड वर्सन फ्री में मिलेगा।

    ७.साईट से संबंधित सुझावों (यथा- शुद्धि और आप साईट में क्या चाहते हैं। ) का हम स्वागत करते हैं।

    इस पत्रिका का पावन उद्देश्य परिवर्तन है। परिवर्तन यानि नेट जगत में परिवर्तन,लोगों की पसंद में परिवर्तन और सबसे महत्वपू्र्ण समाज की सोंच में परिवर्तन। हमारा मानना है कि यदि सुधार की दिशा में कोई परिवर्तन ला सकता है,तो वे हैं हम बच्चे।आईए शपथ लें कि हम सब मिल कर इस क्रान्ति की लहर को फैलने देंगे और फैलाएंगे।



    My+book+cover
    Jeevanmag's first issue
    13



    जीवन नाम नहीं जीने मरने का;

    जीवन काम नहीं खाने सोने का;

    जीवन नाम है आगे बढने की लगन का।

    जीवन नाम है प्रयासों का

    अभ्यासों का,संघर्षों का।

    जीवन नाम है आगे बढने का;

    कठिनाइयों से लड़ते रहने का।

    जीवन ही परिवर्तन है,

    सत्कर्तव्य है, प्रयत्न है,

    विचार है, उपचार है।

    जीवन मार्ग है,सत्य पथ का।


              आशा है कि आप इस नवाचार को पसंद करेंगे।

                                   धन्यवाद सहित,

                                   आकाश कुमार

                                   प्रमुख संपादक

     TO BE OUR MEMBER CLICK HERE !

    Post a Comment

    Please Share your views about JeevanMag.com

    A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

    Banner+Mission+Aman
    Proudly sponsored by JeevanMag.com
     
    Copyright © 2016 Jeevan Mag
    Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
    Blogger Widgets
    Enjoy JeevanMag.com? Like us on Facebook!)