JeevanMag.com

About Us

s468

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

  • 7 Startling Facts

  • Happy New Year Wish in 15 languages

  • Intresting facts- Gyanesh kumar

  • Amazing & Intresting facts- Gyanesh kumar

  • Amazing facts- Gyanesh Kumar

  • हमें गर्व है की हम भारतीय हैं

  • अनमोल वचन

    Friday, 12 December 2014

    मीडिया ट्रायल- संतोष


    लोकतंत्र का चौथा स्तंभ 'संवादपालिका' आज खुद कटघरे में खड़ा है| और आरोप है कि इसने 'संवाद' जो कि इसके अस्तित्व की बुनियाद है, से छेड़खानी की है| निरंतर और चौतरफा लगे आरोपों ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है | और लोकतंत्र के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है कि मीडिया संदेह के घेरे में हो | यह और भी खतरनाक तब लगता है जब हम इसकी तह तक जाते हैं | मनोविज्ञान के अनुसार कंडीशनिंग का असर मनुष्य पर जीवनपर्यन्त रहता है | बाल्यावस्था से ही हम सूचनाओं से घिरे होते हैं | सूचना से विचार आते हैं, विचार से नजरिया बनता है, नजरिया से अवधारणा बनती है और अवधारणा से व्यक्तित्व का विकास होता है | तो यह साफ दिखता है की एक व्यक्तित्व के विकास में सूचना का कितना महत्त्व है | उदहारणस्वरुप आपने अपने होने वाले पति/पत्नी को नहीं देखा है, विभिन्न सूत्रों से आपको पता लगता है की वो दिखने में बहुत ही सुन्दर हैं,उनकी नाक लम्बी है, रंग गोरा है और वो अच्छा नाचते व गाते भी हैं | तो मन ही मन हम उस व्यक्ति की एक इमेज बना लेते हैं कि वो ऐसे दिखते होंगे | और अगर सूचना ही गलत हो तो ..... ?

    Media_India
    शरीर की व्याधि का उपचार तो संभव है, किन्तु इस सूचना तंत्र के बीमार होने से जो मानसिक महामारी फैल रही है यह अनुपचारित है | यह देश के युवाओं को, और विशेषत: उन युवाओं को जो मीडिया में करियर बनाना चाहते हैं उन्हें, गुमराह करती है | छात्र जीवन में हर मीडिया पर्सन को 'एथिक्स ऑफ़ मीडिया' पढाया जाता है फिर क्यों नहीं वो उसका अनुसरण करते हैं? क्यों हमारे यहाँ  'तरुण तेजपाल' जैसे पत्रकार पैदा होते हैं ? क्यों हम पर 'पेड मीडिया' का टैग लगाया जाता है? क्यों हम पर 'बायस्ड' होने का आरोप लगाया जाता है? जब इन प्रश्नों का उत्तर ढूंढते हैं तो हमारे नैतिक मूल्य और शिक्षा व्यवस्था ही प्रश्नों के घेरे में आ जाती है |
    एक पत्रकार को शुरू से ही यह घुट्टी पिलायी जाती है कि विचारशून्य बनो | स्मरण रहे की एक विचारशून्य व्यक्ति कभी दूसरों के विचारों की कद्र नहीं कर सकता | सच, सच ही होता है तथा झूठ, झूठ ही | अगर एक पत्रकार सच को सच बता दे तो अपने कर्तव्य का निर्वाह न करने का आरोप कहाँ तक जायज है ? और इस कर्तव्य का निर्धारण आखिर करता कौन हैं ? क्या वही किताबें और कानून जो आज से 40-50 साल पहले लिखी गई थी | उस समय के हिंदुस्तान और आज के इंडिया में बहुत बदलाव आ गया है | आज हमारा एक घोटाला तो कई देशों के बजट से भी अधिक होता है | आज देश की सीमा से अधिक तनाव तो देश के शहरों में होती है | आज जंग से अधिक कुर्बानियां तो दंगो में दी जाती है | आज चोर-डाकुओं से अधिक खौफ तो पुलिसवालों का होता है | आज संसद से अधिक शालीनता तो सड़क पे दिखती है | फिर हम कैसे आशा कर सकते हैं कि बदलाव की इस बयार से मीडिया अछूता रह जायेगा ? निसंदेह आर्थिक पहलुओं ने मीडिया के 'एथिक्स' को प्रभावित किया है परंतु इसकी भूमिका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता | आज इक्कीसवीं सदी के भारत में कोई भी संस्थान, समाज या व्यक्ति विचारशून्य नहीं हो सकता, और अगर है तो कम से कम पत्रकार न बने |
    अब वक्त आ गया है उस अध्याय को पाठ्यक्रम से हटा देने का जिसकी उपयोगिता बदलते समय में क्षीण हो गई है | अब वक्त आ गया है नई नीतियों के निर्धारण का | अब वक्त आ गया है आत्मचिंतन का | अब वक्त आ गया है खुल कर बहस करने का | हर नीति, कानून, और बहस के अंत में व्यक्ति ही होता है इसीलिए यह सर्वाधिक आवश्यक है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करे | एक पत्रकार को सच कहने और पूछने का साहस होना चाहिए | सूचना क्रांति के इस दौर में कुछ भी छुपा नहीं है तो फिर इस "पारदर्शी नकाब" की क्या जरुरत है ?
    'लोकतंत्र के प्रहरी' को भी अपने नैतिक मूल्यों को समझना होगा, तथा 'ब्रेकिंग न्यूज', 'फ्रंट पेज' और 'लुटियन जोन' की पत्रकारिता से बचना होगा अन्यथा दिन - प्रतिदिन अपनी विश्वसनीयता खोता जायेगा | उसे वंचितों की आवाज बुलंद करनी होगी, उसे भ्रष्टाचारियों को आईना दिखाना होगा और उसे बदलते भारत का गवाह बनना ही होगा |

    Santosh
    संतोष कुमार जीवन मैग की संपादन समिति के सदस्य हैं। आप दिल्ली विश्वविद्यालय के क्लस्टर इनोवेशन सेंटर में बीए स्नातक (मानविकी और समाजशास्त्र) के छात्र तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो में ओबी प्रभारी हैं.

    Post a Comment

    Please Share your views about JeevanMag.com

    A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

    Banner+Mission+Aman
    Proudly sponsored by JeevanMag.com
     
    Copyright © 2016 Jeevan Mag
    Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
    Blogger Widgets
    Enjoy JeevanMag.com? Like us on Facebook!)