JeevanMag.com

About Us

s468

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

  • 7 Startling Facts

  • Happy New Year Wish in 15 languages

  • Intresting facts- Gyanesh kumar

  • Amazing & Intresting facts- Gyanesh kumar

  • Amazing facts- Gyanesh Kumar

  • हमें गर्व है की हम भारतीय हैं

  • अनमोल वचन

    Saturday, 13 December 2014

    आख़िर किस ओर युवा भारत?

    लोकतंत्र के 65 वर्षो में हमारा भारत कितना परिपक्व हुआ है यह हमें यदा कदा पता चलता रहता हैं जब अख़बार के एक ही पन्ने के चौथाई भाग में मुज़फ्फरनगर के दंगे और भारत का मंगल मिशन साथ प्रकाशित होता है। उसी भारत भूमि का जिसकी सभ्यता 5000 हज़ार साल पुरानी हैं, एक युवा मंगलयान के लिए विशिष्ट उपलब्धि हासिल करता हैं और एक युवा भारतीय दंड संहिता की धारा 148 के तहत जेल में बंद होता है। क्या इस खाई का निर्माण हम युवाओं ने किया है? Yuva-Bharat-Young-India-JeevanMag 
    एक ऐसा वर्ग जिसकी ज़रूरत रोटी और रोजगार है वो सड़कों पर धर्म के नाम का हथियार लेकर चलती हैं।
    एक ऐसा वर्ग जिसके सदस्य जहाँ राष्ट्रीय भावना में पाक-चीन की सरहदों पर देश की रक्षा करते हैं, उसी वर्ग के दूसरे सदस्य क्षेत्रीय संस्कृति, क्षेत्रीय भाषा, के नाम पर क्षेत्रीय पार्टियों के उकसावे पर राष्ट्र हित तक त्याग कर देते हैं।
    आज वर्षों बाद भारत दुनिया का सबसे युवा देश हैं और बहुत खुशी की बात हैं की एक युवा देश, विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र, और उस लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर, आज विकास-रोजगार और देशहित में नहीं बल्कि आत्सम्मान, गोडसे , मंदिर, मस्जिद, धर्मपरिवर्तन, माफ़ी , गीता, हिंदू , गर्व हैं की मुसलमान हूँ,गर्व हैं RSS से हूँ इत्यादि इत्यादि राष्ट्र विनाशक तत्वों की बात करता है। हमें समय रहते चेतना होगा ताकि इस सबका परिणाम हमारा यह युवा राष्ट्र न भुगते।
    जाने किस उदयमान युवा भारत की चर्चा एक सफ़ेद ढाढी, हाफ़  बंडी- कुर्ते पहनने वाला व्यक्ति विश्व के मंच पर करता है? 


    Aminesh
    (अमिनेष आर्यन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में राजनीतिशास्त्र स्नातक‍ प्रथम वर्ष के छात्र हैं। अमिनेष मूलरूप से बिहार के हाजीपुर से सम्बन्ध रखते हैं और जीवन मैग की संपादन समिति के सदस्य हैं।)

    Post a Comment

    Please Share your views about JeevanMag.com

    A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

    Banner+Mission+Aman
    Proudly sponsored by JeevanMag.com
     
    Copyright © 2016 Jeevan Mag
    Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
    Blogger Widgets
    Enjoy JeevanMag.com? Like us on Facebook!)