JeevanMag.com

About Us

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

अनमोल वचन

From JeevanMag.com

Showing posts with label Shabab Anjum. Show all posts
Showing posts with label Shabab Anjum. Show all posts

Sunday, 20 July 2014

जुदाई (ग़ज़ल)- शबाब अंजुम

आज मैं जो कुछ भी हूँ अपनी तक़दीर के सहारे,
और जी रहा हूँ ज़िन्दगी उसकी तस्वीर के सहारे।



अब लगता ही नहीं दिल कहीं इस उजड़े चमन में,
चुरा लिया है दिल उसने किसी मुख़बिर के सहारे।

कोशिश कर रहा हूँ दिल बहलाने की इस उजड़े चमन में,
उसके हाथों से लिखे ख़त की तहरीर के सहारे।

लोग इश्क करके जीते हैं ज़िन्दगी मुफ़लिसी में,
क्या तू नहीं जी सकती ज़िन्दगी इस फ़क़ीर के सहारे।

अब मौत भी आती नहीं मांगने पर ख़ुदा से,
बाँधा हुआ है उसने रूह को किसी ज़ंजीर के सहारे।



शबाब अंजुम जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नयी दिल्ली में ग्यारहवीं विज्ञान के छात्र हैं। आप किशनगंज, बिहार से ताल्लुक रखते हैं।

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan
Proudly sponsored by JeevanMag.com
 
Copyright © 2016 Jeevan Mag
Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
Blogger Widgets