JeevanMag.com

About Us

कथा‍-कहानी

यह भी जानो!

अनमोल वचन

From JeevanMag.com

Showing posts with label Alok Kr Verma. Show all posts
Showing posts with label Alok Kr Verma. Show all posts

Monday, 8 December 2014

शॉर्ट टर्म सीएम के लॉन्ग टर्म बोल! (व्यंग्य)


आजकल बिहार के मुख्यमंत्री को अपने काम से ज़्यादा बयान पर ध्यान देना होता है,काम पर क्यों ध्यान दे ये तो चलता रहेगा पर उनकी गाड़ी का क्या अब खिसकने में कुछ ही दिन जो रह गये हैं। वैसे भी सुशासन बाबु जो काम पर ध्यान लगाए हुए हैं ही,लालू जी भी तो उनका सहयोग दे ही रहे हैं। सीएम जीतन जी के घर में आपको राम जी के जगह नीतीश जी की फोटो मिलेगी क्योंकि जीतन जी के लिए ये पुरुष ही नही महापुरूष हैं! भला,इस घोर कलयुग में जहां अपने बस की कुर्सी नही छोड़ते, इन्होने सीएम की कुर्सी छोड़ दी ! (बात को दबा के रखिये; नमोफोबिया वाले हैं हमसब )
बेचारे नीतीश जी के दाव उल्टे पड़ गये रिमोट कंट्रोल वाली सरकार बनाने चले थे,पर ये तो "आउट ऑफ़ कवरेज एरिया" हो गया! राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य में विकास कार्य पिछले 2 साल से ठप पड़े हैं। इन सबके ज़िम्मेदार नीतीश कुमार हैं।
लोकसभा में मजदूरी मांग रहे थे जो खुद दुसरे (राज्य कर्मचारी) को देने से इतराते रहे, सड़क पर लठवाते रहे....जनता सब याद रखती है।
*मिला ना बाबा जी का ठुल्लू*
मिला तो गिरिराज को जो चुनाव में गधे की तरह रेंकते रहे,अब सुस्ताने के लिए डेल्ही में हैं।
** मांझी के तराने....
जीतन ने मंदिर से पकड़े चूहे को नीतीश का विदेशी भक्त बताते हुए अपने प्रधानमंत्री बनने से पहले 5000रु देकर बीजेपी के साथ इसकी अस्थि गंगा में बहाने का सपना देख रहे है।


"कड़वा" भी इसलिऐ लगता हूँ लोगों को!
क्योंकि सच बोलता हूँ!
आप कहो तो "मीठा" हो जाऊँ.
फिर ये न कहना...
"बहुत झूठ बोलते हो यार.."

आलोक कुमार वर्मा
कॉलेज ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज
दिल्ली विश्वविद्यालय


****लेख के विषय-वस्तु से संपादन मंडली का राज़ी होना ज़रूरी नहीं है.***

Sunday, 2 November 2014

दास्ताँ-ए-गूगल- आलोक कुमार वर्मा

गूगल...गूगल....
क्या है ये गूगल?

सुनो गौर से गूगल प्यारे-

पेज और ब्रिन ने दिया ये तोहफ़ा नायाब
जिससे पूरा होता हर एक ख्वाब
देख जमाने ने ऐसा पकड़ा
लो,अब हर इंसान इससे जकड़ा

अठरह साल है इसकी उमरिया
करती बातें लाखों की
ना इसका कोई मोल-भाव
बस 'खोजना' ही पर्याय

रात-अँधेरा;  सुबह- सवेरा
कर लो सुमिरन हर बेला
देश-दुनिया; धरती-आकाश
इसके अंदर सारा संसार

अपनी भावना न अटकाओ
जो चाहो; वो दबाओ
अरसो- बरसो का इतिहास
पल में कराता है एहसास

बदल गया वो जमाना
जब गुरु देते थे ताना
अब,गूगल बाबा का है सहारा
बेचारा 'गुरु' भी गूगल का मारा

अरसों- बरसों; भूली -भटकी
देख इसे किताब प्रेस में अटकी
इसका ज्ञान बड़ा बलशाली
दुनिया का हर ज्ञान है भर डाली

जीमेल,ओर्कुट,क्रोम,पिकासा
सब हैं गूगल के दासा
सैकड़ों भाषाओं में है बोलता
एक से दुसरे को खोलता

अब, बंद करो गूगल की कहानी
आ गयी फेसबुक उसकी नानी


 💥    -: कवि :-    💥

   
आलोक कुमार वर्मा
कॉलेज ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज
दिल्ली विश्वविद्यालय

Saturday, 7 June 2014

आप देश के किस हिस्से में हैं?- आलोक कुमार वर्मा

आप कैसे पहचानेंगे कि आप देश के किस हिस्से में हैं .....?
1) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक आदमी आता है,उन्हे देखता है और चला जाताहै... ये 'MUMBAI' है.
2) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक आदमी आता है, उन्हें समझाने की कोशिश करता है, फलस्वरुप दोनो लड़ना छोड़ कर समझाने वाले को मारने लग जाते हैं... ये 'DELHI' है.
3) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक आदमी अपने घर से आवाज़ देता है, "मेरे घर के आगे मत लड़ो, कहीं और जाओ".... ये 'BANGALORE' है.
4) दो आदमी लड़ रहे हैं, पूरी भीड़ देखने के लिये इकट्ठी हो जाये, और एक आदमी चाय की दुकान लगा दे.... तो ये 'GUJARAT' है.
5) दो आदमी लड़ रहे हैं, दोनो मोबाईल से कॉल कर दोस्तो को बुलाते हैं, थोड़ी देर में 50 आदमी लड़ रहे हैं. ..ये 'HARYANA ' है.
6) दो आदमी लड़ रहे हैं, एक आदमी ढेर सारी बीयर ले आता है, तीनो एक साथ बीयर पीते हुए एक-दूसरे को गाली देते हैं.. ये ज़रूर 'GOA' है.
7) दो आदमी लड़ रहे हैं, दो आदमी और आते हैं, वो आपस में बहस करने लगते हैं कि कौन सही है कौन गलत, देखते देखते भीड़ जमा हो जाती है, पूरी भीड़ बहस करती है, लड़ने वाले दोनो खिसक लेते हैं. ये 'KOLKATA' है.
8) दो आदमी लड़ रहे है, एक आदमी आता है, गन निकालता है और ढिचकांव. और सब शांत हो जाता है. यानि कि आप UP पहुँच गए.
9) अगला नंबर है BIHAR , बिहार में पहले बात फिर ना माने तो दोनों को लात!!!

संकलन- आलोक कुमार वर्मा

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan

A series of skype group conversations beetween students from India & Pakistan
Proudly sponsored by JeevanMag.com
 
Copyright © 2016 Jeevan Mag
Editor-in-chief Akash Kumar Executive Editor Nandlal Mishra Associate Editor AbuZaid Ansari Publisher Blue Thunder Student AssociationShared by WpCoderX
Blogger Widgets